खेल

Rohit Sharma have most runs against delhi capitals in ipl history leave virat kohli behind ipl 2023 dc vs mi। अर्धशतक लगाते ही रोहित ने IPL में रचा ये कीर्तिमान, तोड़ दिया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

rohit sharma - India TV Hindi

Image Source : IPLT20.COM
Rohit Sharma And Virat Kohli

IPL 2023 में इस समय दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने हैं। इस मैच में रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। बड़ी पारी खेलते ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी 

रोहित शर्मा विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं, उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह पारी की शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उनके आगे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज टिक ही नहीं पाए। उन्होंने 29 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। आईपीएल में 25 पारियां खेलने के बाद उनके बल्ले से अर्धशतक आया है। उन्होंने 45 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। बड़ी पारी खेलते ही वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे  

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 33 मैचों में 31.44 की औसत से 970 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 26 मैचों में 925 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 792 रन बनाए हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

रोहित शर्मा- 970 रन


विराट कोहली- 925 रन

अजिंक्य रहाणे- 792 रन

रॉबिन उथप्पा- 740 रन

सुरेश रैना- 661 रन

महेंद्र सिंह धोनी- 647 रन 

मुंबई इंडियंस को जिताए कई मैच 

रोहित शर्मा साल 2008 ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 230 मैचों में 5959 रन बनाए हैं, जिसमें 41 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 130 का है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। 

Latest Cricket News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari