खेल

IPL 2023 Delhi Capitals lost 4 matches in a row points table update playoff DC vs MI | IPL 2023 में इस टीम के ऊपर सबसे पहले बाहर होने का खतरा, हर मैच के साथ बिगड़ रहा समीकरण

DC vs MI- India TV Hindi

Image Source : IPL
DC vs MI

IPL Points Table: आईपीएल 2023 इस वक्त बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर दिन के साथ एक से एक बेहतरीन मुकाबले लीग में देखने को मिल रहे हैं। 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मात देकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन की चौथी हार झेलनी पड़ी। अब अंक तालिका का हिसाब देखकर ये बात तो समझ आ रही है कि दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट में सबसे पहले मुश्किल में पड़ती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली की टीम मुश्किल में

आईपीएल 2023 में अगर सबसे बुरी किसी टीम की हालत है तो वो दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली की टीम इस सीजन के अपने चारों मैच हार चुकी है। वहीं दिल्ली के पास अब आने वाले मैचों में जीत के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। अब आगे हर एक मैच के साथ उनकी परेशानियां बढ़ती जाएंगी, वहीं अब जितने भी मैच ये टीम हारेगी उतने ही उनका प्लेऑफ में पहुंचने के चांस कम होते जाएंगे। 

IPL Points Table

Image Source : IPL

IPL Points Table

मुंबई का भी खुला खाता

आईपीएल में सभी टीमों ने अब कम से कम तीन मैच खेल लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने भी तीन मैच खेले हैं। जिनमें उन्हें एक जीत हासिल हुई है। दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस को पॉइंट्स टेबल पर दो अहम अंक हासिल हुए। इसके बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। 

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम अभी भी पहले जीत की तलाश में है। दिल्ली के लिए यह सीजन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल चार मुकाबले खेल लिए हैं। जिनमें उन्हें एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। दिल्ली की टीम को ये चार हार सीजन के अंत में बहुत बड़ा नुकसान दे सकते हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari