बिजनेस

Redmi’s first Fire OS TV launched in India know its features and price । रेडमी का पहला फायर ओएस टीवी भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Redmi Smart Fire Tv 32 Feature and price- India TV Paisa
Photo:MI रेडमी ने पहला फायर ओएस स्मार्ट टीवी भारत में किया लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स

Redmi Smart Fire Tv 32: रेडमी अपने अलग तरह के उत्पादों के लिए बाजार में जाना जाता है, जहां वह स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के सेंगमेंट में अलग-अलग तरह के उत्पादों को पेश करता रहता है। दूसरी ओर अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिये, क्योंकि हाल में ही रेडमी ने एक बेहतरीन स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। बता दें कि रेडमी ने अपनी पहली फायर ओएस टीवी Redmi Smart Fire Tv 32 को पेश किया है, आज हम आपको इसके फीचर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 

Redmi Smart Fire Tv 32 में यह है खास

बता दें कि Redmi Smart Fire Tv 32 गैर एंड्रॉइड आधरित स्मार्ट टीवी है, वहीं रेडमी ने पहली बार ऐसे टीवी को पेश किया है। दूसरी ओर Redmi Smart Fire Tv 32 में अमेजन का ऑपरेटिंग सिस्टम फायर ओएस दिया गया है, साथ ही इस स्मार्ट टीवी में एलेक्सा स्ट्रीमिंग, स्मार्ट होम इकोसिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद हैं। 

यह हैं Redmi Smart Fire Tv 32 के फीचर्स

Redmi Smart Fire Tv 32 को अभी 32 इंच के सिंगल वैरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसको 21 मार्च, 2023 से ई कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 32 इंच का डिस्प्ले 1366×768 पिक्सल के रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है, साथ ही इस स्मार्ट टीवी में Fire OS 7 सपोर्ट भी दिया गया है। दूसरी ओर इस स्मार्ट टीवी के रिमोट में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जहां इस स्मार्ट टीवी के रिमोट से आप सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

Redmi Smart Fire Tv 32 की कीमत

Redmi Smart Fire Tv 32 की कीमत की बात करें तो इसके 32 इंच वैरियंट की कीमत 13,999 रखी गयी है। जहां 21 मार्च, 2023 से आप इस स्मार्ट टीवी को अमेजन या फिर एमआई स्टोर से आसानी से खरीद पायेंगे। देखा जाए तो यह स्मार्ट टीवी किफायती बजट में ढ़ेर सारे फीचर्स प्रदान कर रही है।

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari