खेल

Joshua Little Hattrick Second of T20 World Cup 2022 NZ vs IRE Super 12 Match Second Irish After Curtis Campher टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरी हैट्रिक, आयरलैंड के लिटिल ने किया बड़ा धमाका

जोशुआ लिटिल- India TV Hindi News
Image Source : INDIA TV
जोशुआ लिटिल

Joshua Little Hattrick: आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक अपने नाम की। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह दूसरा मौका है जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली हो। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने यह कारनामा कर दिखाया था। वहीं आपको बता दें कि आयरलैंड की तरफ से वर्ल्ड कप में यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले पिछले वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में कर्टिस कैम्फर ने हैट्रिक ली थी।

जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 12 के अपने आखिरी मुकाबले में 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 174 के स्कोर पर कीवी टीम को बैक टू बैक तीन झटके देकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज करवा दिया। अब वह टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी इस हैट्रिक में सेट बल्लेबाज कीवी कप्तान केन विलियमसन को पहले आउट किया। उसके बाद पहली-पहली गेंद पर जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर को LBW आउट कर इतिहास रचा। 

T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के नाम खास उपलब्धि

लिटिल की इस हैट्रिक के साथ आयरलैंड के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। आयरलैंड एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जिसके दो गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में आयरलैंड के ही कर्टिस कैम्फर ने नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वो हैट्रिक इससे भी ज्यादा खास थी क्योंकि उन्होंने चार गेंदों पर चार विकेट झटके थे। उसके बाद आज न्यूजीलैंड के खिलाफ लिटिल ने ऐसा कर अपनी टीम का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा कर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

  1. ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश, केपटाउन- 2007
  2. कर्टिस कैम्फर बनाम नीदरलैंड, अबुधाबी- 2021
  3. वानिंदु हसरंगा बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह- 2021
  4. कगिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड, शारजाह- 2021
  5. कार्तिक मयप्पन बनाम श्रीलंका, जीलोंग- 2022
  6. जोशुआ लिटिल बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड- 2022

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari