अंतरराष्ट्रीय

Imran Khan asking for donations from Pakistanis living abroad for his campaign

Imran Khan asking for donations- India TV Hindi
Image Source : ANI
Imran Khan asking for donations

Highlights

  • शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ कैंपेन
  • विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से मांगा चंदा
  • इमरान खान ने की पैसा दान करने की अपील

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से देश की नई सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा शुरू किए गए अभियान के लिए पैसा दान करने की अपील की है। खान ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि ”विदेशी साजिश” के माध्यम से पाकिस्तानी लोगों पर एक ”भ्रष्ट सरकार” थोपी गई है। 

इमरान खान ने नेता प्रतिपक्ष और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के लगभग एक सप्ताह बाद कहा, ”यह 22 करोड़ पाकिस्तानी लोगों का अपमान है।” खान ने अपने अभियान को हकीकी आजादी (वास्तविक स्वतंत्रता) नाम देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विदेशी पाकिस्तानियों से चंदा इकट्ठा करने के लिये ‘नामंजूर डॉट कॉम’ नामक वेबसाइट बनाई है। उन्होंने कहा, ”आईये सरकार बदलने की इस विदेशी साजिश का पर्दाफाश करें और देश को चुनाव की ओर ले जाएं। पाकिस्तान की जनता को उसकी सरकार चुनने दें।” 

गौरतलब है कि इमरान खान को पिछले सप्ताह नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था। वह 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। विपक्षी दलों ने आठ मार्च को इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद खान ने इसके पीछे विदेशी साजिश होने का आरोप लगाते हुए अमेरिका पर निशाना साधा था, लेकिन अमेरिका ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था। क्रिकेटर से नेता बने खान 2018 में ‘नया पाकिस्तान’ बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। हालांकि, वह वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने की बुनियादी समस्या को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे। नेशनल असेंबली का वर्तमान कार्यकाल अगस्त, 2023 में समाप्त होना था। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari