बिजनेस

Fail in India: Polo, Duster से लेकर EcoSport तक, जानिए कौन कौन सी विदेशी कारों की भारत से हो चुकी है विदाई

 Polo, Duster to EcoSport- India TV Paisa

 Polo, Duster to EcoSport

भारतीय कार बाजार और भारतीय ग्राहक दुनिया की बड़ी कार कंपनियों के लिए किसी अबूझ पहेली से कम नहीं हैं। तभी तो हुंडई जैसी चुनिंदा कंपनियों को छोड़ दें तो कोई भी विदेशी कार कंपनी भारतीय बाजार में अधिक समय तक टिक नहीं पाई हैं। बीते एक दशक में भारत फोर्ड और जनरल मोटर्स की विदाई देख चुका है। वहीं निसान, फॉक्सवैगन और स्कॉडा जैसी कंपनियां मामूल सेल्स और सीमित ग्राहक वर्ग के साथ भारतीय बाजार में रेंग ही रही हैं। बीते कुछ साल में भारत में इन कंपनियों ने ऐसे प्रोडक्ट अचनाक बंद किए हैं जो भारतीय बाजार में बेहद लोकप्रिय तो हुए लेकिन लंबे समय तक सेल्स को बरकरार नहीं रख पाए। 

Polo

Image Source : FILE

Polo

भारत से विदा देने वाली कारों में सबसे नया नाम फॉक्सवैगन पोलो का है। जर्मनी की इस दिग्गज कंपनी ने बीते हफ्ते पोलो का उत्पादन बंद करने की घोषणा की है। पोलो को 12 साल पहले 2009 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। पोलो देश में फॉक्सवैगन के सबसे सफल मॉडलों में से एक रही है, इसकी 3 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इस कार की कीमत और महंगा रखरखाव इसकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा रही है। इस सेगमेंट में हुंडई की आई20 से लेकर मारुति की बलेनो अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

रेनॉल्ट डस्टर 

Duster

Image Source : FILE

Duster

रेनॉल्ट डस्टर को हाल ही में कंपनी ने अपनी वेबसाइट की लिस्ट से हटा दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी औपचारिक विदाई की घोषणा नहीं की है। एक समय भारतीय एसयूवी बाजार पर एक छत्र राज करने वाली रेनॉन्ट डस्टर की सेल काफी गिर गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए एसयूवी के उत्पादन को भी बंद कर सकती है। हाल के कुछ वर्षों में डस्टर की मांग में गिरावट जारी है। इसका प्रमुख कारण बाजार में तगड़ा कंपटीशन रहा। जिसके कारण डस्टर लगातार पिछड़ती गई। 

फोर्ड ईकोस्पोर्ट 

Eco Sport

Image Source : FILE

Eco Sport

फोर्ड की ये कॉम्पेक्ट एसयूवी एक समय अपने सेगमेंट की बादशाह रह चुकी है। अपने दमदार डीजल इंजन के साथ इसने भारतीय बाजार में काफी धूम मचाई। EcoSport को भारत में 2013 में लॉन्च किया गया था। यह पहली मेड इन इंडिया एसयूवी थी जिसे कई सारे यूरोपियन मार्केट में बेचा गया है। लेकिन बीते साल जब फोर्ड ने भारत में अपना कारोबार समेटा तब यह एसयूवी भी भारतीय बाजार से विदा हो गई। 

शेवरले बीट और स्पार्क 

Beat

Image Source : FILE

Beat

एक समय मारुति 800 और अल्टो को टक्कर दे रही शेवरले स्पार्क भी 2017 में जनरल मोटर्स की विदाई के साथ ही भारत में बंद हो गई। इसके साथ ही डीजल में पेश की गई देश की सबसे पहली छोटी कार शेवरले बीट भी भारत को गुडबाय बोल गई। यह कार 1.2 लीटर डीजल और 1 लीटर पेट्रोल वेरिंट के साथ आती थी। वहीं स्पार्क में 800 सीसी का इंजन दिया गया था।

फिएट पुंटो

Punto

Image Source : FILE

Punto

दुनिया की दिग्गज कार कंपनी फिएट भारत में कई दफा एंट्री और एक्जिट ले चुकी है। एक समय प्रीमियर प​द्मिनी का नाम से कार बनाने वाली कंपनी ने 90 के दशक में पालियो के साथ एंट्री ली। लेकिन चल नहीं पाई। एक बार फिर करीब 10 साल पहले फिएट ने छोटी कार पुंटो पेश की। लेकिन यह भी ज्यादा चल नहीं पाई और देखते ही देखते भारत से विदा हो ली।  

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari