खेल

IPL 2022: Mumbai captain Rohit Sharma looked desperate after losing three consecutive matches, expressed his disappointment

IPL 2022, Mumbai Indians, cricket, sports, Rohit Sharma, Sports- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/MUMBAI INDIANS
Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के 14वें मैच में मुंबई को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पांच विकेट से हराया। इस हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी हताश नजर आए और कहा कि मध्यक्रम में केकेआर के पैट कमिंस से उन्हें इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी।

रोहित शर्मा ने कहा, ”मैंने उससे इस तरह की पारी की कतई उम्मीद नहीं की थी। वह जिस तरह से खेला, पूरा श्रेय उसे जाता है। बल्लेबाजी में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हम 15वें ओवर तक मैच में थे लेकिन कमिंस ने सारे समीकरण बिगाड़ दिये।”

यह भी पढ़ें- IPL 2022: केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को बताया मुबंई पर धमाकेदार जीत का हीरो

इसके अलावा उन्होंने पिच पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रोहित ने कहा, ”दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए पिच बेहतरीन हो गई थी। हालांकि हमारी शुरुआत मैच में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। वहीं गेंदबाजी में भी हम अपनी रणनीति के अनुरूप उस पर अमल नहीं कर पाए।”

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान टीम के लिए सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे सुर्यकुमार यादव ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 38 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Orange And Purple Cap : जानिए किस खिलाड़ी ने जीती कौन सी कैप

वहीं मुंबई इंडियंस के इस स्कोर के जवाब में केकेआर जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने 101 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद पैट कमिंस और अंत तक बल्लेबाजी करने वाले वेंकटेस अय्यर (50) ने टीम को 4 ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari