खेल

CSK may win ipl 2023 title due to these reason ms dhoni ravindra jadeja moeen ali all rounders captain। धोनी की कप्तानी में IPL 2023 की चैंपियन बनेगी CSK? इन 3 कारणों से हो सकती है जीत पक्की

MS Dhoni- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
MS Dhoni

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था, जब टीम सिर्फ चार मुकाबले ही जीत पाई थी, लेकिन इस बार कहानी बदली हुई नजर आ रही है। आईपीएल 2023 में CSK 31 मार्च को पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। तीन कारण ऐसे हैं, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 का खिताब जीत सकती है। आइए जानते हैं, उनके बारे में। 

CSK के पास हैं शानदार ऑलराउंडर्स 

चेन्नई सुपर किंग्स के पास बेहतरीन ऑलराउंडर्स मौजूद हैं। इनमें रवींद्र जडेजा, मोईन अली, दीपक चाहर और शिवम दुबे शामिल हैं। ये खिलाड़ी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ धाकड़ बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। वहीं, आईपीएल 2023 ऑक्शन में सीएसके ने बेन स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर को भी अपने साथ जोड़ा है। सीएसके ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार होती हैं। इन पिचों पर मोईन और जडेजा कहर बरपाने के लिए जाने जाते हैं। जडेजा ने आईपीएल में अभी तक 132 झटके हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑलराउंडर्स पर बहुत ही ज्यादा भरोसा करते हैं। 

धाकड़ ओपनिंग जोड़ी 

चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे के रूप में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी है। जो लय में होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकती है। ऋतुराज ने अपने दम पर ही सीएसके को आईपीएल 2021 का खिताब दिलाया था। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 36 मैचों में 1207 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। 

MS Dhoni जैसा कप्तान 

चेन्नई सुपर किंग्स के पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा करिश्माई कप्तान है, उन्होंने अपने शांत और चतुर दिमाग से सीएसके टीम को कई मैच जिताए हैं। वह गेंदबाजी में शानदार तरीके से बदलाव करते हैं और वह DRS लेने के महारथी हैं। उन्होंने आईपीएल के 210 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 123 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 86 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

यह भी पढ़े: 

कप्तान रोहित शर्मा के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, 71 साल बाद भारत की धरती पर हुआ ये कारनामा

टीम इंडिया की ताकत ही बनी सबसे बड़ी कमजोरी, टूटेगा WTC के फाइनल में जाने का सपना!

Latest Cricket News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari