अंतरराष्ट्रीय

17 dead so far due to fierce fire in Indonesia oil depot even 52 fire engines could not control । इंडोनेशिया के तेल डिपो में भीषण आग से अब तक 17 की मौत, 52 दमकल गाड़ियां भी नहीं पा सकीं काबू

इंडोनेशिया के तेल डिपो में लगी भीषण आग बुझाते कर्मी (फाइल)- India TV Hindi

Image Source : PTI
इंडोनेशिया के तेल डिपो में लगी भीषण आग बुझाते कर्मी (फाइल)

नई दिल्लीः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता का एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। आग इतनी खतरनाक तरीके से आगे बढ़ रही है कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से हाहाकार मच गया है। इस हादसे में अब तक कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। 52 दमकल गाड़ियां मिलकर भी आग पर अब तक काबू नहीं पा सकी हैं। 50 से ज्यादा झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कई लोगों की हालत गंभीर बनी है। अभी आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ऐसे में मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि जकार्ता के एक ईंधन भंडारण डिपो में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग के आसपास के इलाकों में फैलने के बाद वहां रहने वाले हजारों लोगों को उनके घरों से निकालना पड़ा। सरकारी तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण डिपो उत्तरी जकार्ता के तनाह मेराह इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों के 25 प्रतिशत की आपूर्ति करता है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 260 दमकलकर्मी और दमकल की 52 गाड़ियां आसपास के इलाके में आग बुझाने के काम में लगे हैं।

जकार्ता अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख एस गुनावान ने कहा कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को अब भी निकाला जा रहा है और उन्हें गांव के एक हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की वजह से कई विस्फोट हुए हैं और यह तेजी से घरों तक फैल गई। उन्होंने कहा कि कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है जिनमें दो बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

फ्रांस के इस ऐलान से होगी चीन को जलन, भारत की धरती से दुनिया को दिया कड़ा संदेश

भारत-चीन सीमा के हालात को लेकर बड़ी खबर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई ताजा स्थिति

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari