बिजनेस

Foreign exchange reserves declined for the fourth consecutive week, India’s forex reserve came down to $1 billion| विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट, घटकर इतने अरब डॉलर पर आया भारत का

विदेशी मुद्रा भंडार- India TV Paisa
Photo:PTI विदेशी मुद्रा भंडार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.942 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट जारी रही। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट देखी जा रही है। 

स्वर्ण भंडार में भी गिरावट जारी 

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्से, विदेशीमुद्रा आस्तियां 16.6 करोड़ डॉलर घटकर 495.906 अरब डॉलर रह गयी। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट जारी रही और स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 6.6 करोड़ डॉलर घटकर 41.751 अरब डॉलर रह गया। 

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी आठ करोड़ डॉलर घटकर 18.187 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.098 अरब डॉलर रह गया। 

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari