खेल

FIFA World Cup 2022 Neymar Neymar injured during Brazil vs Serbia match may not play against Switzerland | ब्राजील पर संकट, नेमार हुए चोटिल, अगले मैच में खेलने पर टीम मैनेजर और डॉक्टर के अलग-अलग बयान

Neymar injured during Brazil vs Serbia match at the FIFA...- India TV Hindi
Image Source : GETTY
Neymar injured during Brazil vs Serbia match at the FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022 Neymar: ब्राजील को फीफा वर्ल्ड कप के अगले मैच में अपने स्टार फुटबॉलर नेमार के बिना मैदान में उतरना पड़ा सकता है। शुक्रवार को ब्राजील ने कतर में चल रहे वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच सर्बिया के खिलाफ खेला। हालांकि साउथ अमेरिका की इस तगड़ी टीम ने यूरोपियन ‘Eagle’ को 2-0 से शिकस्त दे दी। ब्राजील की इस जीत में दोनों गोल रिचर्लीसन ने किए। उन्होंने पहला गोल 62वें और दूसरा गोल 73वें मिनट में दागा। ब्राजील ने जीत से शुरुआत की पर उसे इस मुकाबले में एक बड़ा झटका भी लगा। स्टार फॉरवर्ड नेमार सेकेंड हाफ में चोटिल हो गए जिसके बाद वह मैच के अंत तक बेंच पर बैठे नजर आए।

ब्राजील के मैनेजर को अगले मैच में नेमार के खेलने का भरोसा

Neymar injured during Brazil vs Serbia match at the FIFA World Cup 2022

Image Source : GETTY

Neymar injured during Brazil vs Serbia match at the FIFA World Cup 2022

फिलहाल नेमार के दाहिने पैर में सूजन है। उनका इलाज चल रहा है और ब्राजील के मैनेजर टिटे को उनकी वापसी का भरोसा है। टीम मैनेजर ने कहा कि स्टार फॉरवर्ड नेमार पैर की चोट के बावजूद फीफा वर्ल्ड कप में खेलना जारी रखेंगे। टिटे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “नेमार वर्ल्ड कप खेलेंगे, आप इस बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं। मैंने नहीं देखा कि नेमार चोटिल थे। मैंने बाद में वीडियो रिप्ले कर देखा। वह खेलने और दर्द पर काबू पाने में सक्षम थे।”

ब्राजील टीम के डॉक्टर का नेमार की चोट पर अलग बयान

टेटे ने वक्त गंवाए बगैर नेमार के अगले मैच के लिए मैदान में उतरने की बात कह दी। लेकिन इंजरी की असलियत इससे अलग है। ब्राजील टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लैसमर ने कहा कि चोट की गंभीरता 24-48 घंटों में पता चल जाएगी। लैसमर ने कहा, “पूरा आकलन करने के लिए हमें इंतजार करना होगा।”

27 नवंबर को पता चलेगा नेमार की इंजरी का फाइनल स्टेटस   

ब्राजील टीम के डॉक्टर की मानें तो नेमार अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इसके बारे में 27 तारीख से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। 5 बार की चैंपियन टीम ने सर्बिया के खिलाफ अपना पिछला मैच भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार की रात के साढ़े 12 बजे शुरु हुआ था। डॉक्टर के मुताबिक उनकी चोट का पूरा जायजा 48 घंटे में मिल सकता है। यानी उनकी फिटनेस पर मुहर लगाने के लिए रविवार तक का इंतजार करना होगा।

ब्राजील को अपना अगला मैच स्विटजरलैंड के खिलाफ सोमवार 28 नवंबर को खेलना है। यानी इस मैच में मैदान पर उतरने के लिए नेमार के पास ज्यादा वक्त नहीं है।     

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari