बिजनेस

Elon Musk ने रोकी Twitter की ‘ब्लू टिक’ स्कीम, Verified Tick के रंगों को लेकर दिया ये नया अपडेट

Twitter- India TV Hindi News
Photo:PTI Twitter

सोशल मीडिया वेबसाइट ​Twitter की गफलत शुरू हुए अब 1 महीना होने को आ रहा है। पहले ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) के लिए पैसे लेने की बात सामने आई, जब ब्लू टिक के नाम पर घोटाले और घपले सामने आए तो ट्विटर ने इस पर रोक लगा दी। फिर बात हुई इसे नवंबर अंत तक नए तरीके से पेश किया जाएगा। लेकिन बात यहां भी नहीं बनी। अब ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक योजना को फिलहाल रोकने का ऐलान कर दिया है। वहीं अब मस्क अलग अलग रंगों के ब्लू टिक लाने जा रहे हैं। 

अब कई रंगों में मिलेंगे ‘टिक’ 

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी सत्यापित बैज जिस ‘ब्लू टिक’ के नाम से जाना जाता है, उसे नए तरह से पेश करने की योजना को फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को प्रमाणित करने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

8 डॉलर की योजना पर रोक 

मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कहा था कि ब्लू टिक आठ अमेरिकी डॉलर के मासिक शुल्क पर मिलेगा। यह सत्यापन बैज ट्विटर पर किसी उपयोगकर्ता या संगठन को प्रमाणित करता है। मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया, ”नकली खातों को रोकने में भरोसा कायम होने तक ब्लू टिक को नए तरह से पेश करने की योजना को रोका जा रहा है। शायद व्यक्तियों की तुलना में संगठनों के लिए अलग-अलग रंग का इस्तेमाल किया जाएगा।” 

भ्रम के कारण लगी रोक

ब्लू टिक को लेकर उनकी शुरुआती योजना के बारे में यह चिंता जताई गई थी कि उपयोगकर्ता नकली खाते बना सकते हैं, और खुद को राजनीतिक नेताओं, सांसदों, समाचार संगठनों के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं और सत्यापित बैज खरीद सकते हैं। ऐसे में भ्रामक सूचना फैलने की आशंका पैदा हो जाएगी। 

गफलत के बीच बना नया रिकॉर्ड 

मस्क ने यह भी ट्वीट किया कि ट्विटर ने पिछले सप्ताह 16 लाख दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता जोड़े, जो एक रिकॉर्ड है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ”उम्मीद है कि सभी उपदेशक दूसरे प्लेटफॉर्म पर रहेंगे – कृपा करें, मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं।” इसके बाद उन्होंने लिखा, ”नमस्ते।”

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari