एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:25 AM IST
HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी HPBOSE ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परिणाम को आज सुबह 11 बजे के बाद प्रेस कांफ्रेंस के बाद ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। अब छात्र अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को उनके प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।
आइए जानते हैं क्या रहा हिमाचल बोर्ड 10वीं का परिणाम…
HPBOSE 10th Result 2022: क्या रहा पास प्रतिशत?
हिमाचल बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 87.5 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। टॉपर की बात करें तो इस साल राज्य को दो टॉपर प्राप्त हुए हैं। प्रियंका और देवांगी शर्मा दोनों ने ही परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों को 99 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। अमर उजाला की ओर से सभी को शुभकामनाएं।
HPBOSE 10th Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में दसवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब एक लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। आज इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
HPBOSE 10th Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विस्तार
HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी HPBOSE ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परिणाम को आज सुबह 11 बजे के बाद प्रेस कांफ्रेंस के बाद ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। अब छात्र अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को उनके प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। आइए जानते हैं क्या रहा हिमाचल बोर्ड 10वीं का परिणाम…
Source link