Hp Board 10th Result 2022 Live Updates Hpbose Results To Be Declare At Hpbose.org Check Himachal Sarkari Result Here – Hpbose 10th Result 2022 Live: हिमाचल बोर्ड दसवीं के परिणाम आज, यहां देखें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट

10:26 AM, 29-Jun-2022
HPBOSE 10th Result 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरचत
छात्र अपने परिणाम को उनके प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।
10:08 AM, 29-Jun-2022
हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया है। परिणाम 18 जून को जारी हुआ था और इसमें 93.91 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
09:57 AM, 29-Jun-2022
HPBOSE 10th Result 2022: परिणाम से जुड़ी आशंका को यहां दूर करें
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा से जुड़ी आशंका को दूर करने के लिए हेल्पलाईन भी जारी की है। छात्र 01892-242140 या [email protected]
09:41 AM, 29-Jun-2022
hpbose result: प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी होंगे परिणाम
हिमाचल बोर्ड कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित।
09:28 AM, 29-Jun-2022
Himachal Pradesh 10th Result 2022: 11 बजे आएंगे परिणाम
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी।
09:20 AM, 29-Jun-2022
himachal board result: कब हुई थी परीक्षा?
टर्म-1 परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर, 2021 में किया गया था। वहीं, इसका परिणाम फरवरी, 2022 में किया गया था।
09:10 AM, 29-Jun-2022
hpbose 10th Result: दो टर्म में हुई थी परीक्षा
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हिमाचल बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 के अनुसार करने का निर्णय लिया था।
08:43 AM, 29-Jun-2022
HPBOSE 10th Result 2022: दोनों टर्म के अंक होंगे शामिल
हिमाचल बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे दसवीं कक्षा के परिणाम में टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही कक्षाओं के अंक शामिल होंगे।
08:41 AM, 29-Jun-2022
HPBOSE Result: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
08:23 AM, 29-Jun-2022
HPBOSE 10th Result 2022 Live: हिमाचल बोर्ड दसवीं के परिणाम आज, यहां देखें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट
HPBOSE Result 20222 Live: हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार 28 जून, 2022 को की जा सकती है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।