ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिददीकी अपनी संस्था के लोगों के साथ शहर दक्षिणी इलाहाबाद के पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के हाजी परवेज अहमद जी से ईद मिलने उनके घर पहुंचे
प्रयागराज – ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिददीकी अपनी संस्था के लोगों के साथ शहर दक्षिणी इलाहाबाद के पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के हाजी परवेज अहमद जी से ईद मिलने उनके घर पहुंचे | हाजी परवेज अहमद सउदी अरब से 6वीं बार उमराह करके ईद बाद घर लौटे हैं | इससे पहले वो 2 बार हज और 5 बार उमराह कर चुके हैं | इस बार वो 6वीं बार उमराह करने गए थे | इसी उपल्क्षय मे AIMKWA की पूरी टीम उनके घर ईद मिलने पहुची| वहां सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया, गले मिले तथा उनका मुंह मीठा किया | पूर्व विधायक जी ने सभी लोगों को ईद की बधायी दी और अपने घर पर सेवईं खिलायी तथा AIMKWA के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया | उन्होने कहा ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) बहुत अच्छा और नेक काम कर रही है | AIMKWA द्वारा रमजान मे आयोजित रोजा अफतार मे सउदी अरब मे होने की वजह से शामिल ना होने पर उन्होने कहा कि वहां से आप लोगों के लिए दुआ किया था | राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिददीकी ने कहा कि हम लोग हमेशा 24 घंटे आपके साथ थे, हैं और रहेंगे |
ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) में अब तक 10000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा चुका है जिसमे विश्वभर में 10 देशों से और पूरे भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम कायस्थ समाज के लोगों को जोड़ा जा चुका है। लोगों की सहायता के लिए मेडिकल टीम, कानूनी सलाहकार टीम, मैरिज ब्यूरो, रक्तदान टीम आदि का विस्तार किया जा रहा है। AIMKWA पिछले 8 सालो से गरीबो को राशन, बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगो की मदद, रक्तदान, मुफ्त शिक्षा आदि का कार्य कर रही है तथा भविष्य में और भी सेवा करने के लिए कार्य कर रही है।
पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद ने ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी, महासचिव मुनीर अहमद, कोषाध्यक्ष इश्तियाक, प्रदेश अध्यक्ष जमाल अहमद, संगठन मंत्री फैजान मुंशी, सचिव नय्यर इकबाल, फैज, अबुल औसाफ, शकील अहमद, शकेब, शादाब, फरहान सिद्दीकी, नदीम अली एवं सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद दिया है |
INDIALIVE24NEWS – PRAYAGRAJ