BusinessLife StyleTechUncategorizedWorld
Ipl 2022 Photos: एलेनॉर से लेकर ईशानी और दीपाली तक, जानें पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की ग्लैमरस पत्नी या गर्लफ्रेंड के बारे में


1 of 10
पंजाब किंग्स की टीम ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। टीम इस साल अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। हालांकि, अभी रास्ता बेहद कठिन है और उसे लीग राउंड में बाकी बचा एक मैच जीतना है। इस सीजन टीम ने मेगा ऑक्शन में कगिसो रबाडा, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो जैसे कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा।
कोरोना के समय इन खिलाड़ियों को पत्नी या गर्लफ्रेंड का भी साथ मिल रहा है। खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम भी पहुंच रही हैं। आइए पंजाब टीम के कुछ खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड के बारे में जानते हैं…
1. मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता सूद

2 of 10
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद से चार जून 2018 को शादी की थी। आशिता पेशे से वकील हैं। बेंगलुरु की रहने वाली आशिता के पास इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ में मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री है। आशिता एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर भी हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसी से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं। दोनों की मुलाकात उनके परिवारों द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। जनवरी 2018 में एक-दूसरे से सगाई करने से पहले दोनों करीब सात साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे और जून 2018 में शादी की।
आशिता सूद
2. राहुल चाहर की पत्नी ईशानी

3 of 10
लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इसी साल ईशानी से शादी रचाई। ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। दोनों लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। 2019 में दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की थी। राहुल चाहर और ईशानी ने 9 मार्च 2022 को गोवा में शादी की। ईशानी पंजाब के लगभग हर मैच में पति राहुल और टीम को चीयर करती हुई दिखती हैं।
3. जॉनी बेयरस्टो और उनकी गर्लफ्रेंड एलेनॉर

4 of 10
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इन दिनों एलेनॉर टॉमलिन्सन को डेट कर रहे हैं। एलेनॉर पेशे से मॉडल हैं और कई फिल्म और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इस कपल ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा है। हालांकि, दोनों कई मौके पर साथ नजर आ चुके हैं। एलेनॉर ने यूके से शिक्षा पूरी की है। उन्हें मॉडलिंग के अलावा खाना बनाना पसंद है।
4. संदीप शर्मा की पत्नी ताशा

5 of 10
पंजाब से खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने ताशा सैथविक से शादी की है। ताशा पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वह एक ब्लॉगर और जिम फ्रीक भी हैं। दोनों एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे थे और सात जून 2018 को सगाई कर ली थी। कपल ने शादी की घोषणा के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। दोनों अगस्त 2021 में शादी के बंधन में बंध गए थे।