खेल

IPL 2022 This legendary player dhawal Kulkarni has joined Mumbai Indians IPL 2022 : मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, जानिए अपडेट

Dhawal Kulkarni- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@DHAWAL_KULKARNI
Dhawal Kulkarni

Highlights

  • आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं जीत पाई है मुंबई इंडियंस की टीम
  • मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने गेंदबाज धवल कुलकर्णी को बुलाया वापस
  • प्लेआफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा।  मुंबई इंडियंस अकेली ऐसी टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और प्लेआफ की रेस से भी बाहर हो गई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम उस तरह का खेल नहीं दिखा पा रही है, जिसके लिए टीम को जाना जाता है। न तो टीम की बल्लेबाजी चल रही है और न ही गेंदबाजी में ही वो धार दिख रही है। इस बीच एमआई के कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से हताश मुंबई इंडियंस ने अनुभवी खिलाड़ी धवल कुलकर्णी को टीम में शामिल किया है। अगर वह ट्रेनिंग सेशन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो बचे हुए आईपीएल मैचों के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। 

धवल कुलकर्णी मुंबई इंडियंस के बायो बबल से जुड़े

आईपीएल सूत्रों के अनुसार करीब 33 साल के धवल कुलकर्णी टीम के ‘बायो-बबल’ से जुड़ गए है और वह जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। धवल कुलकर्णी पांच बार की चैंपियन टीम के बुलाए जाने से पहले आधिकारिक प्रसारक की कमेंटरी टीम का हिस्सा थे। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आठ मैचों में 229 रन गंवाए हैं और केवल पांच विकेट ही झटक सके हैं। अन्य तेज गेंदबाज भी इस साल जूझ रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने पांच मैचों में 190 रन गंवाकर छह विकेट लिए हैं। डेनियल सैम्स ने पांच मैचों में 209 गंवाकर छह विकेट लिए हैं। इन सभी का प्रदर्शन सामान्य ही है। तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने पांच मैचों में 190 रन लुटाकर छह विकेट  और बासिल थम्पी ने पांच मैचों में 152 रन गंवाकर पांच विकेट लिए हैं। रिले मेरेडिथ को दो मैचों में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्होंने 65 रन लुटा दिए और केवल तीन विकेट झटके। 

आईपीएल में खेलने का लंबा अनुभव रखते हैं धवल कुलकर्णी
मुंबई रणजी ट्राफी टीम के नियमित खिलाड़ी धवल कुलकर्णी को आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है। 2008 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद वह 90 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 86 विकेट झटके। कुलकर्णी ज्यादातर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं। वह मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के लिए भी कुछ मैच खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस की टीम लगातार आठ मैच गंवाकर पहले ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

(Bhasha inputs)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari