खेल

IPL 2022 Kuldeep Yadav wreaks havoc against his old team challenges Chahal IPL 2022 : कुलदीप यादव ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ बरपाया कहर, चहल को दी चुनौती

Kuldeep Yadav - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@IPL
Kuldeep Yadav 

Highlights

  • आईपीएल में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं कुलदीप यादव
  • अपनी पुरानी टीम केकेआर के खिलाफ कुलदीप यादव ने की शानदार गेंदबाजी
  • आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर

आईपीएल 2022 में आज के मैच में केकेआर के खिलाफ स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की। कुलदीप यादव इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और अब तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वे लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं। खास बात ये है कि कुलदीप यादव की पुरानी आईपीएल टीम केकेआर ही है। आईपीएल 2021 में कुलदीप यादव केकेआर के खेमे में शामिल थे, लेकिन उन्हें कुछ ही मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया था। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने खेमें में शामिल कर लिया था। 

Kuldeep Yadav

Image Source : PTI

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव आज के मैच में पहले ही ओवर से रंग में नजर आ रहे थे। कुलदीप ने आज सबसे पहले बाबा इंदजीत को आउट किया और उसके बाद सुनील नरेन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद केकेआर की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसल को भी अपना शिकार बना लिया। एक के बाद एक चार विकेट चटकाकर कुलदीप यादव ने केकेआर का संकट में ढकेल दिया। वे लगातार एक से एक बेहतरीन गेंदे डाल रहे थे, जिसे बल्लेबाज खौफजद थे। 

कुलदीप यादव अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ पहुंचे है। पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे इस वक्त युजवेंद्र चहल चल रहे हैं, लेकिन कुलदीप यादव उनसे महज एक ही विकेट पीछे हैं। युजवेंद्र चहल ने आठ मैचों में 18 विकेट लिए हैं, वहीं कुलदीप यादव ने अब आठ मैचों में 17 विकेट पूरे कर लिए हैं। यानी आईपीएल में इस बार कुल्चा चल रहा है। यानी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। कुलदीप यादव को न केवल आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, बल्कि वे टीम इंडिया से भी बाहर हो गए थे। हालांकि पिछले दिनों उन्हें भारतीय टीम से  भी खेलने का मौका मिला और अब वे आईपीएल में भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari