खेल

IPL 2022 Umran Malik First Five Wicket Haul in League Gets Gujarat Titans Half Team out comes in purple cap race उमरान मलिक ने ‘पंजे’ से गुजरात टाइटंस की आधी टीम को अकेले किया आउट

उमरान मलिक ने अपने...- India TV Hindi
Image Source : IPL
उमरान मलिक ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार पांच विकेट अपने नाम किए हैं

Highlights

  • उमरान मलिक ने 25 रन देकर लिए पांच विकेट
  • आईपीएल में पहली बार उमरान ने पांच विकेट किए अपने नाम
  • आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले पांचवें अनकैप्ड भारतीय

जम्मू के रहने वाले भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने मौजूदा आईपीएल सत्र में हर किसी को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने आईपीएल में पहली बार अब पांच विकेट भी अपने नाम कर लिए हैं। इस सीजन में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट लिए। गुजरात टाइटंस की आधी पारी को उन्होंने अकेले अपने स्पेल में ही समेट दिया।

उमरान मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन और अब्दुल समद के साथ रिटेन किया था। इस सीजन में अभी तक उन्होंने अपने प्रतिभा को बखूबी साबित किया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने पांच में से चार खिलाड़ियों को स्टम्प उखाड़े हैं। इसमें से आकर्षण था सेट बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का विकेट जिन्हें उन्होंने 153 किमी/प्रति घंटे की स्पीड की गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था।

उमरान मलिक आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले पांचवें अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं आंकड़ों के हिसाब से अनकैप्ड गेंदबाज द्वारा आईपीएल में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पूरी लिस्ट इस प्रकार है:-

  1. 5/14 अंकित राजपूत बनाम SRH 2018
  2. 5/20 वरुण चक्रवर्ती बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2020
  3. 5/25 उमरान मलिक बनाम गुजरात टाइटंस 2022 *
  4. 5/27 हर्षल पटेल बनाम मुंबई इंडियंस 2021
  5. 5/32 Arshdeep Singh v RR 2021

पर्पल कैप की रेस में पहुंचे उमरान मलिक

उमरान मलिक इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद पर्पल कैप की रेस में भी शामिल हो गए हैं। उनके नाम अब 8 मैचों में 15 विकेट दर्ज हो गए हैं। टॉप पर काबिज हैं राजस्थान रॉयल्स के भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल जिनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं। चहल ने भी इस सीजन में 40 रन देकर पांच विकेट लिए थे जिसमें उनकी हैट्रिक शामिल थी। 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari