खेल

IPL 2022 RCB vs RR Harshal Patel Riyan Parag Seen Involved in Verbal Spat After Innings Ends Video Viral रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच हुई लड़ाई, सोशल मीडिया पर Video वायरल

रियान पराग, हर्षल...- India TV Hindi
Image Source : ट्विटर
रियान पराग, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज

आईपीएल 2022 के 39वें मैच के दौरान दो भारतीय खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला रियान पराग और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हर्षल पटेल के बीच आईपीएल मैच के दौरान तीखी बहस हो गई जब पराग ने पटेल के आखिरी ओवर में 18 रन ले डाले । पराग ने 31 गेंद में 56 रन की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में पटेल को एक चौका और दो छक्के जड़े। पराग ने जैसे ही डीप मिडविकेट बाउंड्री पर पटेल को चौका जड़ा, दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई।

इसके बाद रॉयल्स के एक खिलाड़ी को बीच बचाव करना पड़ा। मैदान से जाते समय दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच भी बहस हुई। पटेल ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच में राजस्थान की डगमगाती पारी को रियान पराग ने संभाला और नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत टॉस हारकर पहले खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। 

हर्षल पटेल ने इस पारी में 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट झटका। अंतिम ओवर में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई नोक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पराग मैदान से जाते समय हर्षल की तरफ जाकर कुछ कहते नजर आ रहे हैं। वहीं हर्षल पटेल भी गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस मैच की बात करें तो पॉवरप्ले में ही राजस्थान ने पडिक्कल, बटलर और रविचंद्रन अश्विन का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 27 रन। लेकिन वानिंदु हसरंगा की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर वह भी क्लीन बोल्ड हो गए। उनकी टीम बीच के ओवर्स में बैकफुट पर जा पहुंची थी। इसके बाद पराग ने अंत तक एक छोर संभाले रका और टीम का स्कोर 144 तक पहुंचाया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari