राष्ट्रीय

electric Vehicle Corridor charging station on Yamuna Expressway agra to noida budget 2022 dlnh

नोएडा. बजट 2022 (Budget 2022) में जिस तरह से केन्द्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) को लेकर बड़े फैसले लिए हैं, उससे नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर ((Electric Vehicle Corridor) बनाने का रास्ता साफ नजर आ रहा है. सरकार ने राष्ट्रीय बैटरी स्वैपिंग नीति लागू करने की बात कही है. अगर ऐसा होता है तो यह देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर होगा. कॉरिडोर में 10 चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे. चार्जिंग स्टेशन (Charging Station), सेवा और सहायता केन्द्र की जरूरतों का पता लगाने के लिए एक कंपनी की ओर से सर्वे भी पूरा हो चुका है. साल 2021, मई में यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए इंडिया गेट (India Gate) से आगरा (Agra) तक इलेक्ट्रिक व्हीकल का ट्रायल रन भी किया गया था. इस दौरान सिंगल चार्जिंग में 340 किमी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल चले थे.

कॉरिडोर के तहत यमुना एक्स्प्रेसवे पर खुलेंगे 10 चार्जिंग स्टेशन

दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में सर्वे करने वाली एडवांस सर्विसेज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रोग्राम कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यमुना एक्सप्रेस वे को कम से 10 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की जरूरत है. इसमे से एक-एक आगरा और ग्रेटर नोएडा की साइड और 4-4 चार्जिंग स्टेशन यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों साइड होने चाहिए. जिससे की इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों को ईंधन को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए.

100 इलेक्ट्रिक वाहनों के मॉडल होंगे चार्ज

-14 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन (हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा, एम्पीयर, जितेंद्र न्यू ईवी टेक और ली-आयनों इलेक्ट्रिक).

– 12 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन (टाटा-महिंद्रा).

– चार इलेक्ट्रिक ऑटो (2 महिंद्रा, 1 पिआगो और 1 सारथी).

– ई-रिक्शा के 45 मॉडल.

– 17 ई-कार्ट मॉडल.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगेगी 500 करोड़ के फ्लैट, विला और दुकान की ई-बोली, जानिए वजह

इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज कराने के लगेंगे इतने रुपये

जानकारों की मानें तो इलेक्ट्रिक वाहन का चार्जिंग शुल्क लो-टेंशन लाइन से 4.5 रुपये प्रति यूनिट और हाई-टेंशन से 5 रुपये प्रति यूनिट होगा. यह भारत में सबसे कम टैरिफ मूल्य है. इस कीमत के साथ, चार्जिंग सुविधा के आधार पर सर्विस चार्ज जोड़ा जाता है.

आपके शहर से (नोएडा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Delhi-NCR News, Electric vehicle, Yamuna Expressway

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari