खेल

IPL 2022: पंजाब के खिलाफ पचासा जड़ते ही अनोखे क्लब में शामिल हुए वॉर्नर, रोहित के रिकॉर्ड पर खतरा

डेविड वॉर्नर और ऋषभ...- India TV Hindi
Image Source : DELHI CAPITALS
डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को गेंदबाजों की बदौलत पंजाब किंग्स को कम स्कोर पर समेटने के बाद डेविड वार्नर के अर्धशतक की मदद से IPL 2022 के 32वें मैच में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसे समय में ये जीत दर्ज की जब उसके कैंप में कोरोना के कई मामलें सामने आ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले अपने स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को महज 115 रन के स्कोर पर समेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाबाद 60 रनों की बदौलत टीम ने आसानी से 10.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। 

पंजाब के खिलाफ मैच जिताऊ 60 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ ही वॉर्नर ने इतिहास रच दिया। डेविड वॉर्नर का IPL में ये लगातार तीसरा अर्धशतक है और इसी के साथ वह एक टीम के खिलाफ सबसे 1000 रन पूरे करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। यही नहीं, IPL में एक टीम के खिलाफ हजार रन जड़ने वाले वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। इस मामलें में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं जिन्होंने KKR के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। अब पंजाब के खिलाफ 16 मई को होने वाले मैच में वॉर्नर के पास रोहित को पछाड़ने का शानदार मौका होगा। 

IPL में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन

1018 – रोहित शर्मा vs KKR

1005 – डेविड वार्नर vs PBKS
976 – डेविड वार्नर vs KKR
949 – विराट कोहली vs CSK
941 – शिखर धवन vs CSK

यही नहीं, वॉर्नर के नाम IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। वॉर्नर ने IPL में कुल 57 बार 50 से ज्यादा का स्कोर अपने नाम किया है। इस मामलें में भारत के शिखर धवन दूसरे स्थान पर जबकि विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं।

IPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर

57 – डेविड वार्नर
47 – शिखर धवन
47 – विराट कोहली
43 – एबी डिविलियर्स
41 – रोहित शर्मा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari