अंतरराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: US Senator John Cornyn welcomes India’s condemnation of Bucha killings

US Senator John Cornyn- India TV Hindi
Image Source : AP FILE PHOTO
US Senator John Cornyn

Highlights

  • सीनेट में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष सीनेटर जॉन कोर्निन ने भारत की टिप्पणियों का स्वागत किया
  • कोर्निन ने अमेरिका में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति की टिप्पणियों को टैग करते हुए ट्वीट किया
  • रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग आज 43वें दिन भी जारी है

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रभावशाली सीनेटर ने रूसी सेना के यूक्रेन के बुचा में लोगों की हत्या की भारत द्वारा निंदा किए जाने का बुधवार को स्वागत किया और इसे देश का ‘‘सख्त होता रुख’’ बताया। सीनेट में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष सीनेटर जॉन कोर्निन ने इस मुद्दे पर भारत की टिप्पणियां का स्वागत किया। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान से भारत के दूर रहने की आलोचना करते रहे हैं।

कोर्निन ने अमेरिका में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति की टिप्पणियों को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमारे दोस्तों की प्रतिक्रिया का स्वागत करता हूं: भारत का यूक्रेन के बुचा में हत्याओं की निंदा करना उसके कड़े होते रुख को दिखाता है।’’

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। उधर नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

गौरतलब है कि तिरुमूर्ति ने यूक्रेन के बुचा शहर में रूस द्वारा की गयी हत्याओं की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि बुचा में नागरिकों के मारे जाने संबंधी हालिया खबरें काफी परेशान करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुचा हत्याओं की निंदा करता है और एक स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करता है।

विदेश मत्री एस. जयशंकर ने भी लोकसभा में बुचा में हत्याओं की निंदा की। यूक्रेन के बुचा में काफी संख्या में शव मिलने से जुड़ी घटना पर जयशंकर ने कहा, ‘‘हम इस रिपोर्ट से काफी परेशान हैं। हम इन हत्याओं की निंदा करते हैं। हम इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने के आह्वान का समर्थन करते हैं।’’

इस बीच, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अमेरिकी सांसदों के साथ अपनी भागीदारी तेज कर दी है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने एक कई प्रभावशाली सांसदों से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन पर भारत के रुख के बारे में बताया। कांग्रेस सदस्य डीना टिटस ने कहा, ‘‘कल, मैंने राजदूत संधू से भारत-अमेरिका द्वीपक्षीय रिश्ते, यूक्रेन में स्थिति और भारत में धार्मिक सहिष्णुता की महत्ता पर चर्चा करने के लिए राजदूत संधू से मुलाकात की।’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari