खेल

RR vs KKR Another century from Jos Buttler leads in Orange Cap most runs in ipl 2022 RR vs KKR : जोस बटलर का एक और शतक, ऑरेंज कैप में सबसे आगे

Joss Buttler- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM
Joss Buttler

आईपीएल 2022 के आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने कमाल ही कर दिया। एक बार भी जोस बटलर ने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में मदद की। जोस बटलर ने 59 गेंद पर ही 100 रन बना डाले। उन्होंने पैट कमिंस की गेंद पर छक्का लगाकर अपना इस आईपीएल का दूसरा शतक पूरा किया। इस साल वे कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इस शतकी पारी में जो बटलर ने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। 

आईपीएल 2022 का पहला शतक जोस बटलर ने ही मारा था। तब उन्होंने 68 गेंद पर 100 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद अभी तक एक और शतक लगा है, जो लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने लगाया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप इस  वक्त संजू सैमसन के ही पास है। वे इस साल आईपीएल में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्हें टीम ने आईपीएल इस सीजन से पहले ही रिटेन किया है। टीम ने उन्हें नीलामी में नहीं जाने दिया और अपने पास ही रखा। 

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

जोस बटलर : 375
केएल राहुल : 235
हार्दिक पांड्या : 228
शिवम दुबे : 226
लिया​म लिविंगस्टेन : 224

केकेआर प्लेइंग इलेवन : श्रेयस अय्यर (कप्तान), एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।

आरआर प्लेइंग इलेवन : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari