अंतरराष्ट्रीय

Corona in China: First death due to corona after lockdown in Shanghai, China running on zero covid policy- शंघाई में लॉकडाउन के बाद कोरोना से पहली मौत, जीरो कोविड पॉलिसी पर चल रहा चीन

Corona In China- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
Corona In China

Corona in China: चीन में कोरोना का कहर जारी है। यहां बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आने के बाद जीरो कोविड पॉलिसी अपना रहे इस देश में कई जगह सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया। इसी बीच शंघाई शहर में लॉकडाउन के बाद कोरोना से पहली बार किसी व्यक्ति की मौत की खबर है। 28 मार्च को चीन के सबसे बड़े शहर ने ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण को कंट्रोल में करने के लिए दो चरणों में लॉकडाउन की शुरुआत की थी।

चीन के आर्थिक राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई में कोरोना लगातार बढ़़ रहा है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को कहा कि चीन के कुल 24,680 नए मामलों में अकेले शंघाई में 23,500 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं उत्तर पश्चिमी चीन के जियान शहर में स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने का आग्रह किया है। इसके साथ ही झेंगझोऊ में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

उधर, फ्रांस, इटली और जर्मनी में दैनिक संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यूरोप और अमेरिका में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण अधिकांश राज्यों में मामले तेजी से बढ़़ें हैं। दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया में कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच अगले सप्ताह से मास्क को छोड़कर सभी कोरोनोवायरस प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया जाएगा।

चीन को बड़ा झटका दे सकती है जीरो कोविड नीति

विश्लेषकों का कहना है कि चीन की शून्य-कोविड नीति से जीडीपी लक्ष्य की पूर्ति संभव नहीं है। क्योंकि पाबंदियों की वजह से आपूर्ति श्रृंखलाओं में गड़बड़ी, बंदरगाहों में देरी का सामना करना पड़ता है और शंघाई लॉकडाउन में फंसा रहता है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने 2022 के लिए दशकों में अपना सबसे कम वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद लक्ष्य निर्धारित किया। विश्लेषकों ने कहा, देश के प्रमुख शहरों में उत्पादन प्रभावित होने से 5.5 प्रतिशत बढ़़ोतरी का आंकड़ा हासिल करना कठिन होगा।

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari