खेल

IPL 2022 Rohit Sharma Reacts on Mumbai Indians Consecutive Sixth Loss And Takes Responsibility Himself रोहित शर्मा ने ली मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी

रोहित शर्मा- India TV Hindi
Image Source : ट्विटर
रोहित शर्मा

Highlights

  • मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में मिली लगातार छठी हार
  • रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की हार की ली जिम्मेदारी
  • आईपीएल के इतिहास में मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र में लगातार छठी हार से निराश मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की हार की ‘पूरी जिम्मेदारी’ लेते हुए कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि, टीम के अभियान को पटरी पर लाने के लिए क्या सुधार करना होगा। रोहित खुद भी लय में नहीं है और टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक छह मैचों में सिर्फ 141 रन बनाए हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 रन है। टीम को छठे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से मात दी।

रोहित ने शनिवार को लखनऊ से हार के बाद कहा, ‘‘अगर मुझे पता होता कि क्या गलत हो रहा है, तो मैं उसे ठीक कर देता, लेकिन यह सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। मैं हर मैच के लिए जिस तरह से तैयारी करता हूं, अब भी वैसे ही कर रहा हूं, उसमें कुछ भी अलग नहीं है। मैं टीम को उस स्थिति में नहीं पहुंचने की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं जिसकी मुझ से उम्मीद की जाती है। मैं मैदान में जाकर खेल का उसी तरह से आनंद लेने चाहता हूं जैसा की पिछले कई वर्षों से कर रहा हूं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आगामी मैचों के बारे में सोचना अहम है। इससे (हार) दुनिया खत्म नहीं होती है। हम वापसी की कोशिश करेंगे ।’’ रोहित ने जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत नहीं करने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने दूसरे गेंदबाजों से प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (बुमराह ने) बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दूसरों अपना स्तर थोड़ा सा ऊपर उठने की जरूरत है। हम हर मैच में अच्छा करने की कोशिश करते है। हम छह मैचों में हार गए हैं। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारा सही संयोजन क्या है, लेकिन यह सब प्रतिद्वंद्वी टीम पर निर्भर करता है।’’

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के 26वें मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ ने 199 रन बनाए थे और मुंबई को 200 का टार्गेट दिया था। केएल राहुल ने अपने 100वें मैच में शानदार 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। जवाब में मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए लगातार गेंदबाजी क्रम चिंता का विषय इस सीजन में रहा है।

IPL 2022 MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की लगातार छठी हार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रनों से दी मात

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इससे पहले 2014 में टीम लगातार पांच और 2015 में लगातार चार शुरुआती मुकाबले हारी थी। पांच बार की चैंपियन टीम पॉइंट्स टेबल में बिना खाता खोले अभी भी आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। अगर एक मैच और टीम हारती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari