खेल

SL vs NAM, T20 World Cup: Namibia stuns Asia cup champions Sri lanka in opening match of first round एशिया कप चैंपियन श्रीलंका पहले मैच में हारी, नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर

Sri lanka vs Namibia, t20 world cup- India TV Hindi News
Image Source : GETTY
Sri lanka vs Namibia

SL vs NAM, T20 World Cup: श्रीलंका क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। एशिया कप 2022 की विजेता टीम को पहले दौर के ग्रुप मुकाबले में नामीबिया ने 55 रनों से हरा दिया है। जिलॉन्ग में खेले गए मैच में नामीबियाई टीम ने 163 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और श्रीलंका की पूरी टीम को 108 रन पर समेट दिया। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दशुन शनाका ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि नामीबिया के लिए डेविड विजे, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, बेन शिकांगो और जेन फ्रायलिंक ने दो-दो विकेट लिए।

शिकोंगो हैट्रिक से चूके

मैच की बात करें तो नामीबिया के 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। श्रीलंका के स्टार सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (6) को दूसरे ही ओवर में अनुभवी ऑलराउंडर डेविड विजे ने चलता किया। इसके बाद पाथुम निसंका ने धनंजय डिसिल्वा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन बेन शिकोंगो ने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर पहले निसंका और उसकी अगली ही गेंद पर दनुष्का गुणातिलका को आउट कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया।

फ्रायलिंक का ऑलराउंड प्रदर्शन

शिकोंगो हैट्रिक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपने पहले ओवर में बिना कोई रन दिए दो बड़े विकेट लिए। इसके बाद धनंजय को फ्रायलिंक ने शिकोंगो के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को 50 रन के अंदर चौथा झटका दिया। मुश्किल में नजर आ रही श्रीलंकाई टीम को भानुका और शनाका ने मिलकर संभालने की कोशिश की लेकिन फ्रायलिंक, स्कोल्ट्ज ने मिलकर दोनों को चलता किया और देखते-देखते पूरी श्रीलंकाई टीम एक-एक कर पवेलियन लौट गई और 19 ओवर में 108 रन पर ही सिमट गई।

नामीबिया ने सातवें विकेट के लिए की 70 रन की साझेदारी

इससे पहले नामीबिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 164 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आखिरी के पांच ओवरों में 68 रन की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। हालांकि नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 93 के स्कोर पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद जेन फ्रायलिंक (28 गेंदों में 44 रन) और जेजे स्मिट (16 गेंदों में 31*) ने मिलकर टीम को संभाला और एक मजबूत साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 33 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari