बिजनेस

Good News: कारोबारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, सामान आयात करने में लगने वाला वक्त हुआ कम

Import Export- India TV Paisa
Photo:FILE

Import Export

नयी दिल्ली। एयर कार्गो परिसरों में आयात की सीमा-शुल्क मंजूरी में लगने वाला समय 16 प्रतिशत और बंदरगाहों पर लगने वाला समय 12 फीसदी तक कम हो गया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की सोमवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में यह दावा किया गया। 

इसमें बंदरगाहों, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, एयर कार्गो परिसर और एकीकृत चेक पोस्ट पर आयातित उत्पाद को दी जानी सीमा-शु्ल्क मंजूरी में लगने वाले समय का अध्ययन किया गया है। 

‘द नेशनल टाइम रिलीज स्टडी 2022’ में यह पाया गया कि वर्ष 2022 में औसत आयात मंजूरी समय एयर कार्गो परिसरों पर 16 फीसदी तक घट गया जबकि बंदरगाहों एवं कंटेनर डिपो पर इसमें 12 फीसदी तक की गिरावट आई है। 

वहीं चेक पोस्ट पर लगने वाले समय में भी एक साल पहले की तुलना में दो फीसदी की गिरावट देखी गई है। सीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनवरी, 2022 के पहले सप्ताह में दाखिल आयात के बिल और निर्यात खेप के दस्तावेजों के आधार पर यह अध्ययन रिपोर्ट तैयार की गई है।’’ 

इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि भूमि सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट पर निर्यात को हरी झंडी देने में लगने वाले औसत समय में भी 79 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari