अंतरराष्ट्रीय

50 हजार साल में पहली बार धरती के करीब से गुजरेगा हरा धूमकेतु, जानें कब दिखेगा

how to see comet, green comet latest news, green comet in northern hemisphere- India TV Hindi
Image Source : NASA/DAN BARTLETT
धरती के करीब से गुजरने वाला है यह हरा धूमकेतु।

लंदन: हरे रंग का एक धूमकेतु (Green Comet) करीब 50 हजार साल में पहली बार पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। यह धूमकेतु 2 फरवरी को पृथ्वी के सबसे करीब आएगा और इसे हम आसानी से देख पाएंगे। खास बात यह है कि पुराने पाषाण काल युग के बाद पहली बार यह धूमकेतु धरती के इतने करीब दिखेगा। पैराबोलिक पथ के कारण भविष्य में C/2022 E3 (ZTF) नाम का यह धूमकेतु कभी भी धरती के इतने करीब नहीं आ सकेगा।

धरती से 4 करोड़ 18 लाख किमी की दूरी होगी

2 फरवरी को जब यह पृथ्वी के करीब से गुजरेगा तब इसके और धरती के बीच 4 करोड़ 18 लाख किमी की दूरी होगी। यह इस हरे धूमकेतु और पृथ्वी के बीच अब तक की सबसे कम दूरी होगी। बता दें कि खगोलविदों ने पहली बार इस हरे धूमकेतु को पिछले साल मार्च में देखा था। नासा के मुताबिक, इस धूमकेतु को कैलिफोर्निया में स्थित एक टेलीस्कोप के वाइड-फील्ड सर्वे कैमरा का इस्तेमाल कर देखा गया था, और यह तब से आसमान में उत्तरी तारामंडल कोरोना बोरेलिस को पार कर रहा है।

50 हजार साल पहले दिखा था यह हरा धूमकेतु
नासा ने 24 दिसंबर को एक प्रेस रिलीज में बताया था कि इस धूमकेतु को अभी टेलिस्कोप से नहीं देखा जा सकता। इससे पहले यह हरा धूमकेतु 50 हजार साल पहले दिखा था। तब इंसान अपने विकास के प्रारंभिक दौर में था और अफ्रीका छोड़कर यूरोप और एशिया में बसा ही था। इस धूमकेतु को शुरू में एक एस्टेरॉयड माना गया था लेकिन बाद में इसकी हकीकत पता चली। पैराबोलि पथ में सूर्य का चक्कर लगा रहा यह धूमकेतु धरती के करीब आने के बाद एक बार फिर गहरे अंतरिक्ष में चला जाएगा।

12 जनवरी को सूर्य के सबसे करीब होगा धूमकेतु
12 जनवरी को यह हरा धूमकेतु सूर्य के सबसे करीब होगा। पृथ्वी के करीब आने पर इसकी चमक दिखाई देगी जो कि लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। उत्तरी गोलार्ध के लोगों को यह सुबह के समय दिखाई देगा और इसे दूरबीन या नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। बता दें कि धूमकेतु ऐसे पिंड होते हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं और वापस अपनी कक्षा में लौट जाते हैं। ये कभी-कभी सूर्य के इतने करीब होते हैं कि उससे टकराकर समाप्त हो जाते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari