अंतरराष्ट्रीय

Israel Police killed the absconding attacker after firing in Israel, two people died| इज़राइल में गोलीबारी करने वाले को पुलिस ने मार गिराया, हमले में दो लोगों की हुई थी मौत

Shooting attack In Tel Aviv, Israel- India TV Hindi
Image Source : AP
Shooting attack In Tel Aviv, Israel

Highlights

  • तेल अवीव के डीजेनगोफ स्ट्रीट में फायरिंग
  • फायरिंग में दो लोगों की मौत, 13 लोग घायल

 यरुशलम: मध्य तेल अवीव क्षेत्र में दो लोगों की हत्या करने और 13 लोगों को घायल करने के बाद मौके से फरार हो गए बंदूकधारी को इज़राइली पुलिस ने शुक्रवार को मार गिराया। गोलीबारी की घटना बृहस्पतिवार को डीजेनगोफ स्ट्रीट पर हुई थी, जहां कई ‘बार’ और रेस्तरां हैं। इज़राइल में पिछले तीन सप्ताह के दौरान हुए इस तरह के हमलों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान वेस्ट बैंक के जेनिन क्षेत्र के 29 वर्षीय राद फाती जायदान के तौर पर हुई है, जिसकी शुक्रवार सुबह जाफा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोलीबारी की घटना में 27 और 28 वर्षीय दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के गवाहों के अनुसार, हमलावर के पास एक पिस्तौल थी। 

घायलों में से दो पुरुष और एक महिला की हालत गंभीर है। इस बीच, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि हमले में शामिल हरके को ‘‘इसके परिणाम भुगतने होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद मुश्किल रात थी। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ गौरतलब है कि इज़राइल में पिछले एक महीने में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। 

22 मार्च को बेर्शेबा में एक हमले में चार इजराइलियों की हत्या कर दी गई थी, 27 मार्च को हैदरा में गोलीबारी की एक घटना में दो सीमा पुलिस बल के अधिकारी मारे गए थे और 30 मार्च को बनेई ब्रैक में गोलीबारी में दो इज़राइली नागरिक, दो यूक्रेनियन नागरिक और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। 

इनपुट-भाषा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari