खेल

Match Report, LSG vs DC IPL 2022: Lucknow beat Delhi by 6 wickets, de Kock’s best innings- लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से दी शिकस्त, डी कॉक की बेहतरीन पारी

 Quinton de Kock- India TV Hindi
Image Source : IPL
 Quinton de Kock

आईपीएल 2022 के 15वें लीग मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ की यह इस टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत है।

 
दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स  के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे की लखनऊ की टीम ने 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।लखनऊ सुपर जाइंट्स की जीत के हीरो रहे क्विंटन डी कॉक चमके। डी कॉक ने  80 रन की शानदार पारी खेली। वहींसे आयुष बदोनी ने  आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकार टीम को जीत दिलाई।  

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ के अर्धशतक के दम पर लखनऊ के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। शॉ ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 34 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली थी। दिल्ली को पहला झटका 8वें ओवर में 67 के स्कोर पर लगा था। शॉ का विकेट गिरने के बाद टीम लड़खड़ा गई। वॉर्नर 4 और पॉवेल 3 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत (39) ने इसके बाद सरफराज खान (36) के साथ रन बनाने का जिम्मा उठाया और टीम को 149 रनों तक पहुंचाया। लखनऊ ने आखिरी तीन ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 19 रन खर्च करते हुए कसी हुई गेंदबाजी की ।  इसके आलावा बिश्नोई को दो और गौतम को एक विकेट मिला। बता दें कि  इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari