बिजनेस

Top 10 Billionaires List: मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, मार्क जुकरबर्ग से आगे निकले दोनों भारतीय कारोबारी

Top 10 Billionaires List- India TV Paisa
Photo:PTI

Top 10 Billionaires List

Highlights

  • गौतम अडाणी की संपत्ति 89.9 अरब डॉलर है और वे दुनिया के दसवें सबसे अमीर हैं
  • 89.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर हैं
  • 84.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं

भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के दिग्गज गौतम अडाणी (Gautam Adani) एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भी पीछे छोड़ दिया। है। देश के लिए फक्र की बात यह है कि देश के ये दोनों दिग्गज कारोबारियों ने मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg wealth) को भी रईसी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बीते दिनों जुकरबर्ग की संपत्ति में 30 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई थी। रईसों की इस लिस्ट में 232 अरब डॉलर के साथ टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पहले पायदान पर काबिज हैं।

फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी से दौलत कमाने के मामले में आगे निकल गए हैं। वे अब भारत और एशिया के सबसे रईस बन गए हैं। गौतम अडाणी की संपत्ति 89.9 अरब डॉलर है और वे दुनिया के दसवें सबसे अमीर हैं। 89.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर हैं। इनके पीछे 84.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

कैसे आया बड़ा अंतर 

गुरुवार को मार्क जुकरबर्ग के नेट वर्थ में  29 अरब डॉलर की सेंध लग गई।  मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के स्टॉक ने एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की तो वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति भी गुरुवार को 1.2 अरब डॉलर कम हो गई। इससे अडानी को फायदा हुआ और वह 12वें स्थान से 10वें पर पहुंच गए। अंबानी अभी भी नंबर 11 के पोजीशन पर हैं। सबसे बड़ा झटका लगा  है मार्क जुकरबर्ग को। जुकरबर्ग टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। 

मस्क सबसे अमीर इंसान 

टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट आई। मस्क 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (129 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर बने हुए हैं। अमेरिकी कम्प्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज 127 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (122 अरब डॉलर) छठे, जाने माने निवेशक वॉरेन बफे (100 अरब डॉलर) सातवें, अमेरिकी बिजनसमैन स्टीव बाल्मर (108 अरब डॉलर) आठवें और लैरी एलिसन (112 अरब डॉलर) की नौवें स्थान पर हैं।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari