अंतरराष्ट्रीय

US imposes ‘subversive’ sanctions on Putin’s daughters, also targets Russian banks | अमेरिका ने पुतिन की बेटियों पर लगाए ‘विध्वंसकारी’ प्रतिबंध, रूसी बैंकों को भी बनाया निशाना

Vladimir Putin, Vladimir Putin Daughters, Vladimir Putin Daughters Sanctions- India TV Hindi
Image Source : AP FILE
Russia President Vladimir Putin and US President Joe Biden.

Highlights

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने ताजा प्रतिबंधों को ‘विध्वंसकारी’ करार दिया।
  • मैंने स्पष्ट किया है कि रूस को बुचा में हुए अत्याचारों की तत्काल बड़ी कीमत चुकानी होगी: बायडेन
  • बुचा में रूसी बलों के अत्याचारों से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद से पश्चिमी देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है।

ब्रसेल्स: अमेरिका ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जवाबी कार्रवाई के तहत बुधवार को रूसी बैंकों पर जुर्माना बढ़ाये जाने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों को निशाना बनाते हुए पाबंदियां लगाए जाने की घोषणा की। इस कदम के तहत स्बरबैंक और अल्फा बैंक को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर करने के साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इन संस्थानों के साथ व्यापार करने से रोका गया है।

इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन की बेटियों मारिया पुतिन व कैटरीना तिखोनोवा और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भी रखा गया है। अमेरिका ने पुतिन परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर कर दिया है और इनकी अमेरिका स्थित सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने ताजा प्रतिबंधों को ‘विध्वंसकारी’ करार दिया।

बायडेन ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने स्पष्ट किया है कि रूस को बुचा में हुए अत्याचारों की तत्काल बड़ी कीमत चुकानी होगी।’ बायडेन के उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है, जोकि अमेरिकी नागरिकों द्वारा रूस में किसी भी नये निवेश को रोकेगा, फिर चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में रह रहे हों। बता दें कि यूक्रेन के बुचा शहर में रूसी बलों के अत्याचारों से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद से पश्चिमी देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari