खेल

Pro Kabaddi League 2022: मौजूदा चैंपियन दबंग दिल्ली ने पहले मैच में यू मुंबा को पटका, 41-27 से दी करारी शिकस्त

Pro Kabaddi League Delhi Capitals vs U Mumba- India TV Hindi News
Image Source : VIVO PRO KABADDI LEAGUE
Pro Kabaddi League Delhi Capitals vs U Mumba

Highlights

  • प्रो कबड्डी लीग 2022 के पहले सीजन में दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को हराया
  • दिल्ली ने 4-1 27 से दी मुंबई को शिकस्त
  • दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने अर्जित किए 13 अंक

Pro Kabaddi League 2022: दबंग दिल्ली केसी ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग के नौंवे सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। कबड्डी लीग के नौवें सीजन के पहले मैच में दिल्ली के दबंगों में यू मुंबा का सामना किया। इस मैच को दिल्ली की टीम ने कुछ ही देर में एकतरफा बना दिया।

पहले हाफ में दबंग दिल्ली ने यू मुंबा पर बनाई बड़ी बढ़त

दिल्ली की टीम शुरुआत से ही मुकाबले में मुंबई की टीम पर हावी रही। दल्ली के दबंगों ने पहले हाफ में टोटल 19 प्वॉइंट्स अर्जित किए जिसके जवाब में यू मुंबा के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में 10 अंक हासिल किए। दिल्ली दबंग ने रेड से कुल 8 अंक हासिल किए जबकि मुंबई की टीम को 7 अंक मिले। लेकिन टेकल के दौरान दोनों टीमों के बीच एक बड़ा अंतर पैदा हो गया। दिल्ली के खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के रेडर को घेरकर शानदार टेकल किया और कुल 8 अंक अपने नाम किए। वहीं मुंबई के खिलाड़ी टेकल से सिर्फ 3 अंक ही हासिल कर सके। पहले हाफ में दोनों में से किसी भी टीम को ऑल आउट प्वॉइंट्स या एक्स्ट्रा प्वॉइंट्स नहीं मिले। दिल्ली दबंग ने पहले हाफ के बाद यू मुंबा पर 19-10 से बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में यू मुंबा ने की वापसी की कोशिश

हालांकि दूसरे हाफ में मुंबई टीम के रेडर्स ने बेहतरीन वापसी की। लेकिन एक टीम के रूप में वे दिल्ली की टीम का सामना नहीं कर सके। दल्ली के दबंगों ने दूसरे हाफ में टोटल 22 प्वॉइंट्स अर्जित किए जिसके जवाब में यू मुंबा के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में 17 अंक हासिल किए। दिल्ली दबंग ने रेड से कुल 8 अंक हासिल किए जबकि मुंबई की टीम को काफी बेहतर 12 अंक मिले। वहीं टेकल के दौरान दिल्ली के खिलाड़ियों कुल 8 अंक अपने नाम किए जबकि मुंबई के खिलाड़ी टेकल से 7 अंक हासिल किए। दूसरे हाफ में दबंग दिल्ली को ऑल आउट प्वॉइंट्स से 2 और एक्स्ट्रा प्वॉइंट्स से एक अंक मिले।

दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को दी करारी शिकस्त

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार इस मैच के टॉप स्कोरर रहे। दिल्ली के इस रेडर ने कुल 13 अंक अर्जित किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के पहले मैच में यू मुम्बा को 41-27 से करारी शिकस्त दे दी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari