बिजनेस

Auto Sales: सेमीकंडटर के झटके से बाहर आई ऑटो इंडस्ट्री, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री अगस्त में 21% बढी

Auto Sales- India TV Hindi News
Photo:PTI Auto Sales

देश की अर्थव्यवस्था की तरक्की का आइना मानी जाने वाले ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने एक बार फिर टॉप गियर लगा दिया है। बीते दो साल से सेमीकंडकर सप्लाई की मार झेल रही इस इंडस्ट्री में सुधार दिख रहा है। त्योहारी मांग के चलते अगस्त, 2022 में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ गई। 

वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने डीलरों को 2,81,210 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गयी थी जबकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा 2,32,224 इकाई था। सियाम ने कहा कि यात्री कारों की थोक बिक्री पिछले महीने 23 प्रतिशत बढ़कर 1,33,477 इकाई हो गयी। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,08,508 इकाई थी। 

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

यूटिलिटी वाहनों की सप्लाई अगस्त में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,35,497 इकाई पर पहुंच गयी, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,12,863 इकाई थी। इसी तरह, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 15,57,429 इकाई हो गयी। अगस्त, 2021 में यह 13,38,740 इकाई थी। 

टू व्हीलर की बिक्री में भी सुधार 

पिछले महीने मोटरसाइकिल की थोक बिक्री भी 23 प्रतिशत बढ़कर 10,16,794 इकाई हो गयी। पिछले साल अगस्त माह में इसकी 8,25,849 इकाई बिकी थीं। सियाम ने कहा कि पिछले महीने 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,04,146 स्कूटरों की बिक्री हुई। अगस्त 2021 में यह संख्या 4,60,284 इकाई थी। सियाम के अनुसार, इस साल अगस्त में सभी खंडों में बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 18,77,072 इकाई पर पहुंच गयी। पिछले साल अगस्त माह में यह आंकड़ा 15,94,573 इकाई का था। 

सेमीकंडक्टर की बढ़ी सप्लाई 

संगठन ने कहा कि सेमीकंडकर की कमी में सुधार और त्योहारी सीजन की मांग के चलते आपूर्ति में तेजी आयी है। वहीं, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अच्छे मानसून और आगामी त्योहारी सीजन से मांग बढ़ने की संभावना है। हालांकि सियाम आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। 

Latest Business News

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari