अंतरराष्ट्रीय

Corona Case in China: China scared of Corona, lockdown imposed in Shanghai for so many days- कोरोना से डरा चीन, शंघाई में इतने दिन का लगाया लॉकडाउन

Corona in China- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
Corona in China

बीजिंग। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई में अधिकतर गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय सरकार के अनुसार, शंघाई के वित्तीय केन्द्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा, क्योंकि शहर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है। 

लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर में शुक्रवार से पांच दिवसीय लॉकडाउन रहेगा। स्थानीय लोगों को घर पर ही रहना होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। पहले ही, 2.6 करोड़ की आबादी वाले शहर के भीतर कई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी।

शंघाई डिज़्नी पार्क भी बंद कर दिया गया है। चीन में इस महीने देशभर में 56,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामले आए, जिनमें से अधिकतर मामले उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में सामने आए हैं। शंघाई में शनिवार को 47 नए मामले सामने आए थे।

चीन ने वैश्चिक महामारी के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की रणनीति अपनाई है, जिसके चलते मामले बढ़ने पर अधिकतर आर्थिक गतिविधियां बाधित कर दी जाती हैं। चीन में 87 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari