राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बीजेपी के OBC चेहरे कपिल पाटिल केंद्रीय कैबिनेट में शामिल, ऐसा रहा है करियर

नई दिल्ली.  कपिल मोरेश्वर पाटिल (Kapil Moreshwar Patil) ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री के रूप में शपथ ली. पटेल के साथ नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर समेत 43 नेताओं के आज मंत्री पद की शपथ ली है. 60 वर्षीय पाटिल 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे और उन्होंने भिवंडी से लोकसभा चुनाव लड़ा था.

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पाटिल 1.55 लाख वोटों से जीते थे. 2019 से, वह सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर रक्षा और समिति की स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं. पाटिल 1988 से 1992 तक दिवे-अंजुर ग्राम पंचायत के सरपंच रहे थे. वह ठाणे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. पाटिल 1992-1996 तक भिवंडी पंचायत समिति के सदस्य थे और फिर 1997 में इसके अध्यक्ष बने. जुलाई, 2020 में पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा का उपाध्यक्ष चुना गया था. पाटिल ने मुंबई विश्वविद्यालय से कला स्नातक किया था.

ये भी पढ़ें- मोदी मंत्रिमण्डल विस्तार में दिखी UP चुनाव की अहम रणनीति, पिछड़ों-दलितों को लुभाने की कोशिश

बीजेपी का ओबीसी चेहरा हैं पाटिल

पाटिल बीजेपी का ओबीसी का चेहरा माने हैं वह अगड़ी समाज से आते हैं. पाटिल के जरिए बीजेपी नवी मुंबई महानगरपालिका चुनावों में ओबोसी वोर्टस को साधने का प्रयास कर सकती है.

पाटिल ने जल्द ही बनने जा रहे नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बालासाहेब ठाकरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डीबी पाटिल एयरपोर्ट रखने की मांग की थी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के पहले कैबिनेट विस्तार में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया, जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह, ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव, बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari