खेल

Neymar Crying on Field After Brazil Lost to Croatia in FIFA World Cup 2022 Quarterfinal Watch Video | ब्राजील की हार के बाद फूट-फूट कर मैदान पर रोने लगे नेमार, हार के बावजूद रच दिया इतिहास

नेमार फूट-फूट कर रोते...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
नेमार फूट-फूट कर रोते हुए

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार रात एक बहुत ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ब्राजील की इस हार के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस काफी निराश दिखे। वहीं मैदान पर ही टीम के स्टार स्ट्राइकर नेमार फूट-फूट कर रोने लगे। उनके इस इमोशनल ब्रेकडाउन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस मैच में ब्राजील हारी जरूर लेकिन नेमार ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

नेमार ने बराबर किया पेले का रिकॉर्ड

फुलटाइम होने से थोड़ा पहले ही नेमार ने अपनी टीम के लिए गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया था, लेकिन फिर 117वें मिनट में क्रोएशिया के लिए ब्रूटो पेटकोविक ने गोल किया और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा दिया। नेमार ने इस मैच में ब्राजील के लिए गोल कर इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक 77 गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड इससे पहले सिर्फ ब्राजील के लीजेंडरी खिलाड़ी पेले के नाम ही था। लेकिन यह रिकॉर्ड तब और शानदार रहता अगर उनकी टीम जीत जाती। यही कारण रहा कि क्रोएशिया के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हारने के बाद यह स्टार स्ट्राइकर अपने आंसू नहीं रोक पाया। 

पेनल्टी शूटआउट समाप्त होने के बाद नेमार मिडफील्ड में बैठकर ही रोने लगे। उन्होंने अपना चेहरा छुपा रखा था और अन्य खिलाड़ी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने अपने साथी दानी एल्वेस के साथ मैदान छोड़ा तब भी उनकी आंखों से आंसू निकल ही रहे थे। नेमार की निराशा जायज थी और विश्वकप में फिर से उनके हाथ निराशा लगी। एक बार फिर वह ब्राजील को सबसे बड़ा खिताब दिलाने में नाकाम रहे। विश्व कप में यह तीसरा मौका है जबकि नेमार के हाथ असफलता हाथ लगी। 

आगे के सफर पर क्या बोले नेमार?

नेमार की मौजूदगी और शानदार परफॉर्मेंस से ब्राजील ने 2013 का कनफेडरेशन कप और 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। तब ब्राजील ने ओलंपिक में पहली बार फुटबॉल में स्वर्ण पदक जीता था। नेमार ने कतर में जारी वर्ल्ड कप में हार के बाद कहा कि, यह समय राष्ट्रीय टीम के साथ उनके भविष्य को लेकर बात करने का नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘इमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि आगे क्या होने वाला है। इस बारे में बात करना अभी मुश्किल है। इस पर बात करना अभी जल्दबाजी होगा। मैं किसी भी बात की गारंटी नहीं दे सकता हूं। मुझे इस पर विचार करने के लिए कुछ समय चाहिए।’’ 

यह भी पढ़ें:-

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari