बिजनेस

Indian Government slaps Rs 653 cr import duty evasion notice on Xiaomi | Xiaomi ने की इंपोर्ट ड्यूटी की चोरी? सरकार भेजा 653 करोड़ रुपये की चोरी का नोटिस

Xiaomi ने की इंपोर्ट...- India TV Paisa
Photo:FILE

Xiaomi ने की इंपोर्ट ड्यूटी की चोरी? सरकार भेजा 653 करोड़ रुपये की चोरी का नोटिस

Highlights

  • आयात शुल्क की कथित चोरी को लेकर 653 करोड़ रुपये का नोटिस
  • शाओमी इंडिया से बरामद दस्तावेजों के आधार कारण बताओ नोटिस
  • रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क नहीं जोड़कर शाओमी ने सीमा शुल्क बचाया

नयी दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी की भारतीय इकाई को आयात शुल्क की कथित चोरी को लेकर 653 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि शाओमी इंडिया को उसके परिसरों में तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों के आधार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शाओमी ने इस बारे में फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। 

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने जांच के दौरान पाया था कि शाओमी इंडिया और उसके अनुबंध वाली विनिर्माता कंपनियां द्वारा आयात किए गए माल के निर्धारित मूल्य में रॉयल्टी की राशि शामिल नहीं थी, जो सीमा शुल्क कानून का उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि लेनदेन मूल्य में ‘रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क’ नहीं जोड़कर शाओमी इंडिया सीमा शुल्क से बच रहा था। 

मंत्रालय के अनुसार, “डीआरआई की जांच पूरी होने के बाद शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत एक अप्रैल, 2017 से 30 जून, 2020 की अवधि के लिए 653 करोड़ रुपये के शुल्क की मांग और वसूली को लेकर तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।”

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari