खेल
PV Sindhu and Satwik Sairaj honored after Tokyo Olympics – टोक्यो ओलंपिक के बाद पीवी सिंधू और सात्विक साइराज को किया गया सम्मानित


PV Sindhu and Satwik Sairaj honored after Tokyo Olympics
अमरावती। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और पुरुष युगल में तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सात्विक साइराज रंकीरेड्डी को शुक्रवार को यहां उनकी उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने सिंधू और सात्विक के अलावा दो बार की ओलंपियन (रियो 2016 और तोक्यो 2020) हॉकी खिलाड़ी ई रजनी को भी सम्मानित किया।
ये तीनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। विजयवाड़ा में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किये।
सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। इस तरह से वह दो ओलंपिक व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।