खेल

Madrid Spain Masters 2023 badminton PV Sindhu Saina Nehwal Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty | अब मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में सात्विक-चिराग पर नजरें, सिंधु भी करना चाहेंगी वापसी

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty- India TV Hindi

Image Source : PTI
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने हाल ही में स्विस ओपन की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। उस टूर्नामेंट के बाद से अब साल में आगे भी इन खिलाड़ियों से ट्रॉफी की उम्मीद है। अब मंगलवार से मैड्रिड स्पेन मास्टर्स की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय शटलर्स से खिताब की उम्मीद रहेगी।

मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

हाल में स्विस ओपन युगल चैंपियन बनी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में इसी लय को जारी रखना चाहेगी जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाये होंगे। सात्विक और चिराग ने रविवार को चीन के रेन जियांग यु और टान कियांग को फाइनल में 21-19 24-22 से हराकर भारत के लिए इस सत्र का पहला खिताब जीता था। अब 2022 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की छठे नंबर की भारतीय जोड़ी एक और सुपर 300 खिताब अपने नाम करना चाहेंगी जिसमें वे अपने अभियान की शुरुआत जापान के अयातो एंडो और युता ताकेई के खिलाफ करेंगे। 

पीवी सिंधू फॉर्म में लौटने की करेंगी कोशिश

बासेल में एकल सितारों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जिसमें सिंधू चोट के कारण लंबे समय के ब्रेक के बाद वापसी में जूझती नजर आईं और श्रीकांत भी लय में नहीं आ सके। दूसरी वरीय सिंधू 2023 में पिछले कुछ टूर्नामेंट में दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर सकी हैं, वह अपने अभियान की शुरुआत एक क्वालीफायर के खिलाफ करेंगी और उम्मीद लगाए होंगी कि ड्रॉ में आगे तक पहुंचे। पुरुष एकल में पूर्व नंबर एक श्रीकांत को पांचवीं वरीयता मिली है, वह पहले मुकाबले में थाईलैंड के सितहीकोम थामासिन के सामने होंगे जबकि राष्ट्रीय चैम्पियन मिथुन मंजूनाथ की भिड़ंत मलेशिया के एनजी जे योंग से होगी। 

समीर वर्मा और बी साई प्रणीत का सामना पहले दौर में क्रमश: आयरलैंड के एनहाट एनगुएन और नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ से होगा। महिला एकल में मालविका बंसोद का अभियान डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसेन के खिलाफ आरंभ होगा जबकि आकर्षि कश्यप कनाडा की मिचेले ली के सामने होंगी। वहीं साइना नेहवाल पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान से भिड़ेंगी।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की उभरती हुई पुरुष युगल जोड़ी स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमले और मैथ्यूज ग्रिमले से भिड़ेगी जबकि कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पांजाला का सामना एक क्वालीफायर से होगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari