Tokyo Olympics 2020: 31 जुलाई को पंघाल, सिंधु पर रहेगी नजर, देखिए आठवें दिन का पूरा शेड्यूल- Tokyo Olympics 2020: 31 July india’s schedule


Tokyo Olympics 2020: 31 July india’s schedule
टोक्यो ओलंपिक 2020 का सातवां दिन भारत के लिहाज काफी अच्छा रहा। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपना पदक पक्का कर लिया। वहीं, स्टार शटलर पीवी सिंधु ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी जीत हासिल की और पदक की उम्मीद जगाए रखी। अब देखना होगा कि भारत का आठवां दिन कैसा जाता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 के आठवें दिन यानी 31जुलाई को अमिल पंघाल, पीवी सिंधू, अतनु दास आदि जैसे खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे।
यहां देखिए ओलंपिक 2020 के आठवें दिन (31 जुलाई) का पूरा शेड्यूल-
गोल्फ
राउंड 2: अनिर्बन लाहिड़ी- 4:15 AM
बॉक्सिंग
राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम वाय. मार्टिनेज (कोलंबिया)- 7:30 am
क्वॉर्टरफाइनल: पूजा रानी बनाम ली कियान (चीन)- 3:36 pm
शूटिंग
क्वॉलीफिकेशन: 50 मीटर राइफल 3- तेजस्विनी सावंत, अंजुम मुद्गिल- 8:30 am
फाइनल- 12:30 pm
एथलेटिक्स
विमेंस डिस्कस थ्रो ग्रुप ए- सीमा पुनिया- 6:00 am
विमेंस डिस्कस थ्रो ग्रुप बी- कमलप्रीत कौर- 7:25 am
मेंस लॉन्ग जंप- एम श्रीशंकर- 3:40 pm
सेलिंग- 49er रेस 10- गणपति केलापंडा, वरुण ठक्कर
आर्चरी
मेंस इंडिवीजुएल क्वॉर्टरफाइनल- अतनु दास बनाम टी. फुरुकावा (जापान)- 7:16 am
सेमीफाइनल- 11:15 am
मेडल राउंड- 1:00 pm
बैडमिंटन
विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल- पीवी सिंधु बनाम ताई जू यिंग- 2:30 pm
हॉकी
भारतीय महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका- 8:45 am