अंतरराष्ट्रीय

Russia attack on Ukraine could lead to instability in West Asia US general-यूक्रेन पर रूस के हमले की स्थिति में पश्चिम एशिया में पैदा हो सकती है अस्थिरता: अमेरिकी जनरल

अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी- India TV Hindi
Image Source : PTI
अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

Highlights

  • ईरान, अमेरिका और इस क्षेत्र में सहयोगियों के लिए प्रमुख खतरा बना हुआ है- अमेरिका
  • सदन की सशस्त्र सेवा समिति से कहा कि चीन, मध्य कमान क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है
  • अमेरिका, चीन और रूस के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के एक नए युग का सामना कर रहा है- अमेरिका

अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एरिक कुरिला ने मंगलवार को सांसदों को आगाह किया कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो इससे सीरिया सहित पश्चिम एशिया में व्यापक अस्थिरता पैदा होने की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान, अमेरिका और इस क्षेत्र में सहयोगियों के लिए प्रमुख खतरा बना हुआ है। 

कुरिल्ला ने पश्चिम एशिया में शीर्ष अमेरिकी कमांडर के पद के लिए सीनेट में सुनवाई के दौरान सदन की सशस्त्र सेवा समिति से कहा कि चीन, मध्य कमान क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और वहां किए जाने वाले खर्च का विस्तार कर रहा है। इस क्षेत्र में वे देश भी शामिल हैं, जिनकी अमेरिका को अफगानिस्तान में चरमपंथी गतिविधियों पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए आवश्यकता है। 

कुरिल्ला कहा, ‘अमेरिका, चीन और रूस के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के एक नए युग का सामना कर रहा है जो एक भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है और मध्य कमान क्षेत्र में फैली हुई है। अमेरिका चीन के साथ प्रतिस्पर्धा को प्राथमिकता देता है, जो सही फैसला है, लेकिन हमें पश्चिम एशिया और मध्य एवं दक्षिण एशिया में भी सक्रिय रहना चाहिए।’

इराक और अफगानिस्तान युद्धों में व्यापक अनुभव रखने वाले कुरिल्ला का समिति ने स्वागत किया और कहा कि इस पद के लिए उनके नाम की पुष्टि होने की संभावना है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari